पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Vadodara Violence Flares, Mobile Data Services Off

वडोदरा में सांप्रदायिक हिंसाः अफवाह पर लगाम कसने के लिए मोबाइल, इंटरनेट सेवा पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः वडोदरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद से सांप्रदायिक हिंसा जारी है।

वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में गुरुवार से जारी सांप्रदायिक संघर्ष और हिंसक झड़प शनिवार को और बढ़ गई। शहर के याकूतपुरा इलाके में एक युवक पर चाकूओं से हमला किया जाने के बाद दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। दो समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पेट्रोल बम से हमला किया। सोशल मीडिया से दंगों को भड़काने की कोशिश को देखते हुए शहर में मोबाइल, इंटरनेट सेवा पर आंशिक रूप से रोक लगा दी गई है। पुलिस के इस कदम से करीब 5.20 लाख ग्राहकों की इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। यह रोक 27 से 30 सितंबर तक यह रोक लागू रहेगी। बीएसएनएल वडोदरा के प्रमुख जनरल मैनेजर संदीप गोविल के अनुसार गृह विभाग ने पत्र लिख कर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।
ऐसे शुरू हुआ था विवाद
गुरुवार को बाइक भिड़ जाने की घटना को लेकर दो समुदाय के लड़कों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही एक सुमदाय विशेष को आहत करने वाली तस्वीरों ने घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया। एक गुट के लोगों ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करने के आरोपी संजय रावजी के घर पर पत्थरबाजी की थी। इसके जवाब में दूसरी ओर से भी पत्थरबाजी की गई। गुरुवार को ही दोपहर बाद कुछ युवकों की लहरीपुरा दरवाजे इलाके में एक वकील से बहस के बाद मामला फिर गरमा गया था। जिसके बाद उग्र भीड़ ने एक-दूसरे समुदाय के घरों पर हमला किया और कई वाहनों और दुकानों को आग लगा दी थी। शुक्रवार को भी शहर में जमकर बवाल हुआ था।
आगे की स्लाइड में देखें वडोदरा में तनावपूर्ण हालात की तस्वीरें... (सभी तस्वीरें: दिव्यभास्कर)