वडोदरा। पिछले तीन दिनों में यहां एक छह साल की मादा तेंदुआ और दो शावक मृत मिले हैं। वन अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दभोई तालुका के मनपुरा गांव में एक नदी किनारे छह वर्षीय मादा तेंदुआ और पांच महीनों के दो शावक मृत मिले थे। दभोई रेंज के वन अधिकारी सीसी रोहित ने बताया कि 10 दिसंबर को भी राजपुरा गांव में एक छह माह का नर शावक मृत मिला था।
उन्होंने बताया, 'तेंदुओं के मरने के कारण का पता लगाना अभी बाकी है और उनके विसरा की जांच के लिए नमूनों को सूरत स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। अगले हफ्ते तक मौत के कारणों पता चल जाएगा।'' एक दल घटना जांच रहा है। उनक शरीर पर कोई बाहरी चोट निशान नहीं पाए गए हैं।