पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। पाणीगेट इलाके स्थित पुलिस थाने में रविवार की रात एक युवक की शंकास्पद मौत हो गई। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के गुस्साए परिजन व इलाके के लोगों ने पूरे पुलिस थाने को घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की।
सूचना मिलते ही हेडक्वार्टर से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी तरफ, मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की मार से हुई।
प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक साजिद इकबाल हुसैन शेख (32) को पुलिस शनिवार की दोपहर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर पाणीगेट पुलिस थाने ले गई थी।
अगली स्लाड्स में देखें घटनास्थल की तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.