(फोटो: वडोदरा के पास वरणामा इलाके में हुआ हादसा)
वडोदरा (गुजरात)। शहर के पास वरणामा इलाके में आज सड़क दुर्घटना का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसे देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यहां डिवाइडर से टकराने के एक बाइक सवार का सर धड़ से अलग होकर रेलिंग के सरियों पर लटक गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यदर्शियों के बताए अनुसार बाइक चालक अंधी रफ्तार में था। इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। मृतक की पहचान करजण तहसील के वेमार गांव में रहने वाले 30 वर्षीय संजयभाई रमेशभाई वसावा के रूप में हुई है। वह सब्जी के टेंपों पर क्लीनर का काम करता था। आज सुबह रमेश गांव से वडोदरा किसी काम के लिए निकला था कि इसी बीच लगभग 11 बजे इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें... (सभी तस्वीरें : उर्वीश पटेल, वडोदरा)