पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

44 का सीना है मोदी का : 44 सालों से यहां पर सिलवा रहे हैं स्टाइलिश कुर्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: संगम टेलर्स के मालिक कन्हैयालाल चौहाण)

वडोदरा। स्टाइल, पॉपुलरिटी, लुक, लीडरशिप और कम्युनिकेशन की अगर बात हो रही हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ही काफी है। मोदी एक ऐसे राजनेता हैं, जिनके करोड़ों लोग दीवाने हैं। मोदी की बोलने की प्रभावी शैली ही नहीं, लोग उनकी स्टाइल के भी दीवाने हैं। मोदी कहीं भी जाएं, अपने पहनावे को लेकर हमेशा सचेत रहते हैं। इसी वजह से आज मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से भी होने लगी है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोदी के स्टाइलिश कुर्ते किसी शो-रूम पर नहीं, बल्कि गुजरात के दाहोद जिले में स्थित एक छोटी सी संगम टेलर नामक दुकान में सिले जाते हैं। मोदी यहां 1970 से कपड़े सिलवा रहे हैं। यह वह समय था, जब मोदी आरएसएस के प्रचारक हुआ करते थे।

अगली स्लाइड्स में पढ़िए, संगम टेलर्स के मालिक कन्हैयालाल चौहाण की जुबानी...