फोटो: प्रतीकात्मक
अहमदाबाद। यूं तो गुजरात को समृद्ध राज्य माना जाता है और यहां शहर ही नहीं, बल्कि दर्जनों हाईटेक गांव भी हैं। लेकिन, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वडोदरा जिले में एक गांव ऐसा भी है, जहां एक भी शौचालय नहीं। बात हो रही है, बोडेली तहसील के गैडिया गांव की, जिसकी आबादी 2000 से ऊपर की है। इसके बावजूद यहां आज तक एक भी शौचालय नहीं बन सका। सार्वजनिक शौचालय की तो बात दूर यहां किसी घर तक में शौचालय नहीं है।
भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए पूरे देश में अभियान चला रहे हैं, पर इस गांव पर आज तक किसी अधिकारी या नेता की नजर नहीं गई। ग्रामीणों के बताए अनुसार नेता यहां सिर्फ वोट मांगने के लिए ही आते हैं, उसके बाद अगले पांच साल तक यहां कोई दूर-दूर तक नहीं भटकता। ग्राम पंचायत सार्वजनिक शौचालय के लिए लगातार मांग करता आ रहा है, पर आज तक इस ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।