फोटो : डेप्युटी इंजीनियर विजय अंजारा (सफेद कपड़ों में)
वडोदरा। वाघोडिया रोड पर चार रास्ता के पास आज एक सोसायटी के लोगों ने पालिका का डेप्युटी इंजीनियर विजय अंजारा की पिटाई की दी। स्थानीय लोग पानी की समस्या से पिछले चार महीनों से जूझ रहे हैं। सोसायटी में पाइप लगाने का काम चार महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है।
आज सुबह जब डेप्युटी इंजीनियर अंजारा सोसायटी में पहुंचे तो स्थानीय लोगों से उनका विवाद हो गया। इसी बीच गुस्साए दर्जनों लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। अंजारा ने इसकी शिकायत किशनवाडी पुलिस थाने में दर्ज कराई है।