पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मैं बिना कपड़ों के ही अपने आपको खूबसूरती मानती हूं’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वडोदरा। शहर के एमएस युनिवर्सिटी की फाइन आर्ट्स फैकल्टी में फाइनल ईयर की एक छात्रा ने खुद पर हुए अत्याचार और समाज में स्त्रियों की दयनीय स्थिति को केंद्र में रखते हुए अपनी ही न्यूड पेंटिग्स बनाकर प्रदर्शनी में रखी हैं।

दरअसल वडोदरा की यह छात्रा ऐसा करके लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है, ताकि लोग महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति जागरूक हो सकें।

अनुराधा उपाध्याय नामक इस छात्रा ने 30 से 35 पेंटिग्स और 2 बड़े कैनवास पेंटिंग्स कर अपने गुस्से और स्थिति को व्यक्त करने की कोशिश की है। प्रदर्शनी में रखी गई इन पेंटिंग्स को निहारने युनि. की एक जूरी की टीम भी आई और अनुराधा के इस कार्य की जमकर प्रशंसा भी की।


देखें अनुराधा की पेंटिंग्स...