पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। शहर के गैंगस्टर मुकेश हरजाणी के पिता दौलत हरजाणी की बुधवार को कड़े बंदोबस्त के बीच अंतिम क्रिया कर दी गई। पिता को मुखागिA देने जेल से मुकेश हरजाणी तीन दिन के पैरोल पर बाहर है। इसलिए पुलिस ने मुकेश के घर पर भी बड़ी संख्या में पुलिस लगा दी है। बुधवार सुबह मुकेश के घर आने के बाद अंतिम विधि शुरू हुई और दोपहर को शहर के खासवाडी श्मशान गृह में उनकी अंतिम क्रिया हुई।
मुकेश के घर आते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और यहां तक कि पिता दौलत हरजाणी की अंतिम यात्रा जहां-जहां से गुजरी, वहां की सारी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं और पूरे इलाके में कफ्यरु सा माहौल दिखाई दिया।
मुकेश हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत इन दिनों जेल में है। मुकेश के पिता दौलत हरजाणी की मृत्यु मंगलवार को सुबह सयाजी हॉस्पिटल में हुई। दौलत हरजाणी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देखें तस्वीरें...(विपुल माने)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.