मोडासा। मालपुर तहसील टुणादर के नजदीक एक व्यक्ति द्वारा पत्नी-बच्चों समेत भाई को मारकर खुद सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि यहां के मुवाडा गांव की सीमा में ये लाशें मिली। हत्या की वजह अनैतिक संबंध बताया जा रहा है। सभी को बेरहमी से मारा गया है। घटना शुक्रवार की है। सभी लाशें यहां एक खेत के पास बरामद हुई, जबकि हत्या करने वाले शख्स की लाश थोड़ी दूर मिली। एक साथ इतनी हत्याओं को लेकर आस-पास के इलाके में काफी चर्चाएं हैं।
भला भाई भूरा भाई परमार पर शक है कि प्रेम प्रकरण में उसने पत्नी कोकिला परमार, राहुल परमार (बेटा), किंजल परमार (बेटी) और राजेंद्र परमार चचेरा भाई की हत्या की। खेती कार्य के लिए सुबह गांव वाले जब खेतों में पहुंचे तो एक साथ इतनी लाशें देखकर हैरान हो गए। शुक्रवार तड़के गांव वालों ने फ़ौरन इसकी सूचना नजदीक के पुलिस थाने को दी। पुलिस ने पांच लाशें बरामद की। शुरुआती जांच में प्रेम प्रकरण और अनैतिक संबंधों को लेकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और फोटोज देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...