पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आतंकियों की आंखों में भी चुभ गई थी, इस मंदिर की खूबसूरती...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर 2002 में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से चर्चा में है। कारण, कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री द्वारा दिया गया बयान। मिस्त्री ने एक शगूफा छोड़ते हुए कहा है कि 2002 में अक्षरधाम मंदिर में हुए आतंकी हमले की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से थी। हालांकि कांग्रेस नेता के इस बयान को उस कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है जिसके तहत पार्टी मोदी को नए मुद्दों के जरिए घेरना चाहती है।

गौरतलब है कि गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में 24 सितंबर 2002 को दो आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 30 लोग मारे गए थे और 80 से ज्यादा घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए थे।


इसी मौके पर आइए जानते हैं स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा बनवाए गए इस भव्य मंदिर की खूबियां, तस्वीरों के साथ...