पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमित शाह के बेटे जय और बहू रिशिता के रिसेप्शन समारोह में मोदी शामिल नहीं हुए

शाह के बेटे-बहू का रिसेप्शन: 6500 मेहमान पहुंचे, अडानी ने खिंचवाई सेल्फी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय और बहू रिशिता के रिसेप्शन समारोह में 6500 मेहमान पहुंचे। इस दौरान कई वीआईपी भी पहुंचे। लेकिन इन्हीं हाई प्रोफाइल गेस्ट में शामिल गुजरात पुलिस के दो टॉप अफसरों पर लोगों की निगाहें टिक गईं। गुजरात के एडीजी सीआईडी (क्राइम) पीपी पांडे और एसपी अभय चुडास्मा भी शाह के बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पांडे और चुडास्मा, दोनों ही आईपीएस अफसर हैं और कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर केसों में जमानत पर रिहा हैं। इशरत जहां एनकाउंटर केस में आरोपी पांडे इसी साल 5 फरवरी को ही जमानत पर जेल से बाहर आए और 9 फरवरी को उन्हें एडीजी बना दिया गया। वहीं, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में आरोपी चुडास्मा को 28 अप्रैल, 2014 को जमानत मिली थी। पिछले साल अगस्त में अभय को डीजीपी दफ्तर में विजिलेंस स्क्वॉयड में एसपी की पोस्ट दी गई थी। इस स्क्वॉयड को हाई प्रोफाइल माना जाता है, क्योंकि यह पूरे गुजरात में छापेमारी कर सकता है। पिछले साल दिसंबर में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अमित शाह को आरोपों से बरी कर दिया था। वहीं, इशरत जहां एनकाउंटर केस में पिछले साल मई में ही सीबीआई ने शाह को 'क्लीन चिट' दे दी थी। इन दोनों एनकाउंटर केसों के समय शाह अमित शाह गुजरात में गृहराज्य मंत्री के पद पर थे।
पीएम नहीं पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हुए। वे शादी में भी नहीं आए थे। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का कोई बड़ा चेहरा अहमदाबाद में आयोजित हुए दोनों कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ। इन नेताओं के 15 फरवरी को दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है।
...फिर भी पहुंचे कई हाई प्रोफाइल मेहमान
गुरुवार को अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित रिसेप्शन में सौरभ पटेल, सुरेंद्र पटेल, परेश रावल, मीनाक्षी पटेल, पीयूष गोयल, प्रदीप सिंह जडेजा, पर्वत पटेल, गौतम अडानी, परीमल नाथवानी, पंकज पटेल, के. कैलाशनाथन, डीजीपी पीसी ठाकुर, विपुल चौधरी, केशुभाई पटेल, करसनभाई पटेल शामिल हुए। अमित शाह के बेटे के रिसेप्शन में साढ़े छह हजार लोग बुलाए गए थे।
अडानी ने खिंचवाई सेल्फी
अमित शाह ने खुद स्टेज पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। रिसेप्शन के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद स्टेज से उतरे और लोगों के बीच आ गए। इस दौरान कई लोगों ने अडानी के साथ सेल्फी खींची।
खाने-पीने के इंतजाम अलग-अलग
रिसेप्शन में खाने-पीने का इंतजाम वीआईपी और आम लोगों के अलग-अलग था। 40 फूड काउंटरों पर खाने का इंतजाम था, ताकि मेहमानों को अपनी बारी का इंतजार न करना पड़े।
रिसेप्शन में वेजिटेरियन खाने का इंतजाम
रिसेप्शन में शाकाहारी खाने का इंतजाम किया गया था। डिनर के दौरान लोगों ने टोमैटो बेसिल सूप, स्वीट कॉर्न वेज, ब्रेड बास्केट, इंडियन बार्बेक्यू, कॉर्न पार्सल, टैंगी सलाद, कोल्ड पास्ता सलाद, वॉटरमेलन जूस, ऑरेंज जूस, ग्रीन चना चाट, गाजर का हलवा, स्प्रिंग रोल, गाटा सब्जी, बटी, राजस्थानी दाल, नवरत्न कोरमा, चावल, दाल, जलेबी-रबड़ी, पूड़ी, पराठा और आइसक्रीम का आनंद लिया।
सुरक्षा के इंतजाम
कर्णावती क्लब के एंट्रेंस पर चेकिंग नहीं की जा रही थी, लेकिन सादे कपड़ों में कमांडो पुलिसवाले आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में फोटो में देखिए अमित शाह के बेटे-बहू का रिसेप्शन...