पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगांधीनगर/नई दिल्ली। यदि आज चुनाव होते हैं तो मध्यप्रदेश और गुजरात में भाजपा स्वीप कर सकती है। महाराष्ट्र में भी भाजपा-शिवसेना को बढ़त मिलेगी। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी यहां भी पहली पसंद हैं।
न्यूज चैनल आईबीएन-सीएनएन के लिए सीएसडीएस ने 18 राज्यों में सर्वे किया है। पांच से 15 जनवरी तक हुए सर्वे में 291 लोकसभा सीटों पर 18,591 लोगों से उनकी राय ली गई।
चैनल ने बुधवार को मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के आंकड़े जारी किए। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 50 और कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। लेकिन सीटों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.