आणंद (गुजरात)। एक टैंकर मालिक-चालक के पेट्रोल भरे टैंकर की ग्रीसिंग करवाने की कोशिश से यहां लोगों के जान पर बन आई। हालांकि गैरेज मालिक के बेटे की हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, गैरेज में ही टैंकर ने शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ ली थी। टैंकर में भड़की आग में यदि गैरेज में खड़े अन्य वाहन आते तो बड़ा हादसा हो जाता। गैरेज मालिक के बेटे ने दिखाई हिम्मत...
- नडियाद निवासी दिनेशभाई रावल 12000 लीटर पेट्रोल भरे टैंकर को लेकर निकले थे।
- एनएच-8 पर वघासी के समीप स्थति पूनमभाई परमार की गैरेज पर ग्रीसिंग करवाने के लिए टैंकर रोक दिया।
- गैरेज में टैंकर में ग्रीसिंग का काम शुरू हो उससे पहले ही टैंकर में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग लग गई।
- गैरेज मालिक के बेटे ने हिम्मत दिखा कर जलते टैंकर को स्टार्ट कर गैरेज से बाहर किया, ताकि अन्य वाहन चपेट में न आएं।
- वह इस मकसद में सफल भी रहा, हालांकि वह ज्यादा दूर नहीं ले जा सका कारण टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया।
- उसे भी टैंकर की चालक कैबिन से छलांग लगानी पड़ी। आणंद-नंदेसरी व आसपास के अग्निशमक दस्तों को आग पर काबू पाने में साढ़े चार घंटे लगे।
- हादसे में टैंकर चालक-सहमालिक दिनेश रावल (नडियाद) व गैरेजकर्मी झुलस गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो: