पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Horror Movie Shooting In Baudh Cave In Rajkot

गुजरात की इस रहस्यमयी गुफा में हो रही है हॉरर फिल्म ‘1920 लंदन’ की शूटिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जूनागढ़। गुजरात का सौराष्ट्र धीरे-धीरे शूटिंग के लिए बॉलीवुड के कलाकारों को आकषिर्त कर रहा है। इसीलिए तो यहां पिछले कुछ वर्षो के दौरान ‘अपने’, ‘अगिAपथ’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’, ‘कायपो छे’, ‘रैंबो राजकुमार’ और ‘रामलीला’ जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। फिल्म ‘अपने’ की शूटिंग राजकोट, ‘आक्रोश’, ‘अगिAपथ’ और ‘कायपो छे’ की शूटिंग दीव में हुई थी।

जबकि ‘रेंबो राजकुमार’ फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग गोंडल के दरबारगढ़ और कच्छ में हुई थी। इसके अलावा बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड फिल्मकारों में से एक विशाल भारद्वाज ने अनुष्का शर्मा और इमरान खान अभिनीत फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ की शूटिंग के लिए वांकानेर के रणजीत विलास पैलेस को पसंद किया था।

इसी बीच शरमन जोशी और मीरा चोपड़ा अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ‘1920 लंदन’ की शूटिंग भी गुजरात में हो रही है। इस हॉरर फिल्म की शूटिंग के लिए जूनागढ़ की प्राचीन और रहस्यमयी बौद्ध गुफाओं को पसंद किया गया है।

ये बौद्ध गुफाएं हजारों साल पुरानी है और इसके बारे में कहा जाता है कि यहां एक समय बौद्ध रहा करते थे। इन गुफाओं की रचना इतनी अजोड़ है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। इसके अलावा ये गुफाएं रहस्यमयी भी हैं। कहा जाता है कि इन गुफाओं के अंदर लंबी-लंबी सुरंगे थीं, जिन्हें बाद में बौद्ध भिक्षुओं ने ही बंद कर दिया था।


शूटिंग की तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...