पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवलसाड (गुजरात)। वलसाड पुलिस ने सोमवार को एक महिला बूटलेगर को गिरफ्तार किया। आंधियावाड इलाके में रहने वाली योगिता चंदुभाई नामक इस महिला के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई।
छानबीन के दौरान पुलिस उस समय चौंक गई, जब जगग-जगह से नोटों की गड्डियां निकलनी शुरू हुईं। अनाज रखने के हरेक बर्तनों में गड्डियां छुपाकर रखी गई थीं। नोट गिनने में पुलिस की टीम को लगभग 7 घंटे का समय लगा। अंतत: पूरी रकम 16.89 लाख रुपए निकली।
पुलिस ने योगिता को गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उसके अन्य सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.