पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi PM Narendra Modi Birthday Today

जन्मदिन पर भगवा कुर्ता पहन मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे मोदी, शगुन में मिले पांच हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः जन्मदिन पर मां हीराबेन का आशीर्वाद लेते पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 64वें जन्मदिन की शुरुआत मां हीराबेन का आशीर्वाद लेकर की। भगवा रंग का कुर्ता पहने पीएम सुबह 7:30 बजे ही गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित अपने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे, जहां उनकी मां भी रहती हैं। मां के चरण स्पर्श कर मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। मां ने मोदी को मिठाई खिलाई और उन्हें पांच हजार रुपए दिए। बताया जा रहा है कि मां हीराबेन ने ये पैसे जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के लिए पीएम राहत कोष में दान करने के लिए दिए हैं। मोदी और उनके परिवार की मुलाकात करीब 20 मिनट चली। यहां के निकलकर मोदी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
स्‍वावलंबन अभियान को किया लॉन्‍च
मोदी ने गांधीनगर में राज्य सरकार के स्वावलंबन अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 11 कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत होगी। लॉन्‍च‍िंग के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात स्‍वावलंबन का उदाहरण है। गुजरातियों में स्वाभिमान की भावना होती है और स्वाभिमान में ही स्वावलंबन छिपा हुआ है। मोदी ने अनाज के संरक्षण की बात पर भी बल दिया और कहा कि हमारे देश में अनाज की कोई कमी नहीं, गोदामों में अनाज सड़ रहा है। मोदी के मुताबिक, अनाजों को सुरक्षित रखने के लिए गांवों में गोदाम बनाया जाए।
जापान के पीएम और चीनी राष्‍ट्रपति ने भी दी बधाई
जापान के पीएम शिंजो अाबे ने मोदी को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सुबह ही पीएम को बधाई संदेश भेजा। चीन के राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने भारत पहुंचने से पहले ही मोदी को जन्‍मदिन पर बधाई भिजवाया। चीन के राजदूत ले यूचेंग ने बुधवार सुबह गांधीनगर स्थित राजभवन जाकर मोदी से मुलाकात की और उन्‍हें जिनपिंग की ओर से शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सोशल साइट पर मोदी के जन्‍मदिन पर उनका मजाक भी उड़ाया गया।
मोदी के जन्मदिन पर ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्‍नी भी गुजरात पहुंचे। दोपहर बाद से ही मोदी चीनी राष्‍ट्रपति की मेहमाननवाजी में व्‍यस्‍त रहे। जन्मदिन पर उनका डिनर भी चीनी राष्‍ट्रपति के साथ ही रखा गया। अहमदाबाद में रिवरफ्रंट पर मेहमान राष्‍ट्रपति के लिए डिनर का खास इंतजाम काफी पहले से किया जा रहा था।
आगे की स्लाइड में देखें, मोदी के जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें...