तस्वीरः पत्रिका में छापी गई तस्वीरों में मोदी सहित अनेक नेताओं को आसाराम को नमस्कार करते हुए दिखाया गया है।
भावनगरः आसाराम आश्रम द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका ऋषिप्रसाद में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, अटलबिहारी वाजपेयी, नरेन्द्र मोदी, एच.डी. देवगौड़ी सहित अनेक नेताओं की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं। इन तस्वीरों में सभी नेताओं को आसाराम को नमस्कार करते हुए दिखाया गया है।
तस्वीरों में आसाराम की वंदना करते हुए वर्तमान गृहमंत्री राजनाथसिंह, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, स्व. गुलजारी लाल नंदा सहित अनेक राजनेता नजर आ रहे है। हाल ही में नवम्बर महीने के अंक के अलावा अक्टूबर महीने के अंक में आसाराम के निर्दोष होने की खबरों के समर्थन में फ्रन्ट पेज पर महानुभावों की तस्वीरों का उपयोग किया गया है।
पत्रिका में छापी गई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक राजनेता आसाराम बापू के भक्त रह चुके हैं। 2003, 2004 और 2005 के दौरान नरेन्द्र मोदी बापू के कार्यक्रमों में उपस्थित रहे थे। उस समय की मोदीजी की तस्वीरें पत्रिका में प्रकाशित की गई है। - श्रीनिवार, सह संपादक, ऋषिप्रसाद, मोटेका आश्रम, अहमदाबाद
आगे की स्लाइड में देखिए इस पत्रिका में प्रकाशित तस्वीरों की एक झलक...