पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी फैक्टर की वजह से बिहार में नीतीश को लग सकता है झटका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। देश में अगर अभी आम चुनाव हो जाएं तो बिहार में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को तगड़ा झटका लग सकता है। उसे सिर्फ छह सीटें मिलेंगी। वहीं, भाजपा 24 सीटें जीत सकती है। बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। वहीं, आईबीएन सीएसडीएस के सर्वे में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए 34 फीसदी लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी हैं। राहुल को इस पद पर 16 फीसदी लोग देखना चाहते हैं।

एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे में कहा गया है कि भाजपा से अलग होने के बाद जदयू को नुकसान हो रहा है। लालू प्रसाद की आरजेडी वापसी कर सकती है। वहीं, लोजपा को एक सीट मिल सकती है। सर्वे में 4618 लोगों को शामिल किया गया है। 72 फीसदी लोगों ने कहा कि भाजपा से नाता तोड़कर नीतीश ने गलती की। 26 फीसदी लोगों ने इसे सही करार दिया। 63 फीसदी लोगों की राय है कि मुस्लिम आरजेडी को वोट देंगे, जबकि 41 फीसदी का मानना है कि मुस्लिम जेडीयू का साथ देंगे।

प्रधानमंत्री पद पर किसे चाहते हैं लोग:
सीएनएन आईबीएन, सीएसडीएस और लोकनीति के 18 राज्यों में हुए सर्वे में यह जाना गया कि प्रधानमंत्री पद पर लोग किसे चाहते हैं?

नरेंद्र मोदी - 34 फीसदी
राहुल गांधी - 16 फीसदी
सोनिया गांधी - 6 फीसदी
मनमोहन सिंह - 3 फीसदी
अरविंद केजरीवाल - 3 फीसदी


43 फीसदी लोग मानते हैं कि केजरीवाल का धरना सही:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार के हालिया धरने के बाद एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ने सर्वे किया। इसमें कहा गया कि 43 फीसदी लोग धरने को सही मानते हैं। 63 फीसदी लोगों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल बेहतर मुख्यमंत्री हैं।