पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिम्मतनगर। देश के 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। गुजरात में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में हुआ। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती कमला बेनीवाल भी उपस्थित रहीं।
हिम्मतनगर में आयोजित 65वें गणतंत्र पर्व के लिए एक खास प्रयोग भी किया गया। मैदान में एक खास प्रकार की यूऐवी (अनमैंड एरियल व्हीकल) एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इसकी सहायता से मैदान के कोने-कोने का कवरेज किया गया।
ध्वजारोहण के बाद मोदी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि देश के नवनिर्माण में सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अहम भूमिका निभाएं।
तस्वीरें देखने के लिए अगली स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.