पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। दक्षिण भारत में अपना गढ ध्वस्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कर्नाटक में भले ही कांग्रेस सत्ता की ओर बढ़ रही है, लेकिन वहां के विधानसभा चुनाव के नतीजों को पूरे देश की सोच करार नही दिया जा सकता।
नायडू ने कर्नाटक के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये यहां संवाददाताओं से कहा कि ये नतीजे पूरे देश की सोच नहीें है। राज्य विधानसभा के चुनाव के नतीजे स्थानीय मुद्दों पर निर्भर करते हैं। उन्होंने इस चुनाव को नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी करार देने की तमाम दलीलों को भी खारिज कर दिया।
नायडू ने कहा, मोदी वहां पर मुख्यमंत्नी पद के उम्मीदवार नहीं थे। वह एक राष्ट्रीय नेता हैं और गुजरात में लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कटाक्षपूर्ण लहजे में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी अनेक राज्यों के विधानसभा चुनावों में पहले भी प्रचार के लिये गये और कई जगह कांग्रेस को पराजय झेलनी पड़ी। उन्होंने दावा कि अगले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण पराजय झेलनी पडेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.