पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी का कर्नाटक में फ्लॉप शो : कांग्रेस की जीत में इन गुजरातियों का रोल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव की स्थिति अब लगभग स्पष्ट हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचती दिखाई दे रही है। यानी की इन परिणामों ने दक्षिण भारत में भाजपा के एकमात्र गढ़ को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जहां-जहां चुनाव प्रचार किए, लगभग उन सभी जगहों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

कर्नाटक को कांग्रेसी पंजे ने अपनी मुट्ठी में कर लिया है। कांग्रेस की इस जीत के पीछे दो गुजरातियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें से एक तो हैं कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले अहमद पटेल। ये पटेल नेता जब भी अपना पांसा फेंकते हैं, प्रतिस्पर्धी चारों खाने चित्त हो जाते हैं और विजयी झंडा कांग्रेस के पंजे में आ जाता है।

हालांकि इस बार अहमद पटेल के अलावा एक और गुजराती का नाम शामिल है, जिसने भाजपा के गढ़ कर्नाटक को कांग्रेस की झोली में डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ...