पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगांधीनगर। 'फेंकू' को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस में ठन गई है। मोदी ने कहा है कि उन्हें 'फेंकू' शब्द से फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस की गुजरात ईकाई अपनी प्रेस रिलीज में मोदी के नाम के साथ उर्फ फेंकू शब्द का इस्तेमाल कर रही है। कई कांग्रेस समर्थक सोशल मीडिया पर भी मोदी को फेंकू कहते रहे हैं।
मोदी ने सोमवार को 18 अमेरिकी शहरों में बैठे भारतीय-अमेरिकी समुदाय को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए यूपीए सरकार पर फिर से हमला बोला। मोदी ने पाकिस्तान को लेकर भारत सरकार की नीतियों की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि भारतीय जवानों का सिर काटने वालों को हम बिरयानी खिलाते हैं। मोदी का इशारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अजमेर शरीफ यात्रा की तरफ था, जहां सलमान खुर्शीद ने अशरफ के लिए लंच का आयोजन किया था। मोदी ने चीन की घुसपैठ के भी मुद्दे पर भारत सरकार को निशाने पर लिया। यह कार्यक्रम गुजरात के स्थापना दिवस से जुड़ा हुआ था।
आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.