पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/गांधीनगर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कानी आंख भी नहीं सुहाते, लेकिन मोदी ‘वच्यरुली’ नीतीश को परेशान करते ही रहते हैं। और वह भी इस तरह से कि नीतीश चाहकर भी कुछ कर नहीं सकते। अब यहीं देख लीजिए, इन दिनों नीतीश बिहार में जहां-जहां भी अपनी ‘सेवा यात्रा’ के लिए जा रहे हैं, वहां-वहां उन्हें मोदी का समर्थन करते पोस्टर्स नजर आ रहे हैं।
इन पोस्टर्स में शुभकामनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में ही केंद्रीय सरकार बनेगी। जबकि भाजपा के आलाकमान ने बिहार के भाजपाई नेताओं को निर्देश दे रखे हैं कि वे ‘नीतीश के साथ मिलकर काम करें।’ इस पर भी मोदी समर्थक भाजपाई नेताओं द्वारा स्पेशली मोदी का गुणगान भाजपा और जेडीयु के बीच कड़वाहट पैदा कर रहा है।
यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में मोदी का समर्थन करने वाला एक बड़ा वर्ग है, जो हमेशा नीतीश को जवाब देने के मूंड में रहता है। मोदी से जुड़ा कोई भी मामला है, यह गुट पुरजोर तरीके से मोदी के समर्थन में खड़ा होता है।
देखें तस्वीरें में कि गुजरात में रहने वाले मोदी किस तरह बिहार में भी धूम मचा रहे हैं...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.