वडनगर। अरविंद
केजरीवाल को दिल्ली में भव्य सफलता मिलने का असर पीएम नरेन्द्र मोदी के गुजरात कार्यक्रम पर भी पड़ा। मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के ही दिन मोदी के लिए पारिवारिक कहे जाने वाले दो विवाह प्रसंग थे। एक तरफ अहमदाबाद में उनके अत्यंत करीबी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख
अमित शाह के बेटे जय का विवाह था तो दूसरी तरफ वडनगर में उनके भाई पंकज मोदी के बेटे सचिन का। पंकज मोदी गुजरात सरकार के इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट में महत्वपूर्ण पद पर हैं।
नरेंद्र मोदी के लिए अमित शाह और पंकज मोदी दोनों परिवार के सदस्य ही हैं। इसलिए उनके दोनों विवाह में शामिल होने की बात की जा रही थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी शाम तक गुजरात पहुंचते, लेकिन दिल्ली विधानसभा के चुनाव नतीजों ने उनके पूरे कार्यक्रम पर पानी फेर दिया।