पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेप-मर्डर मिस्ट्री में 2 गांवों में बही खून की नदी, पर कातिल का हुआ खुलासा तो..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खांभा (गुजरात)। गुजरात में अमरेली जिले के खांभा में दुष्कर्म-विष देकर पीड़िता की हत्या मामले को लेकर रविवार को खांभा कस्बे में बंद रहा। आरोपियों को फांसी देने की मांग उठी। इस दौरान भयानक हिंसा हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 20 से भी ज्यादा व्यक्ति घायल हुए।

दूसरी ओर नानी धारी गांव के समीप पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सौराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे पीड़िता के समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर पथराव तथा तोड़फोड़ की। मौके पर पुलिस दल कम संख्या में था, जिसके चलते वै आक्रोशित सैकड़ों लोगों को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके थे।


आगे पढ़ें, तस्वीरों के साथ कि किस तरह सामने आया चौंकाने वाला रहस्य...