पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी को पीएम बनाने की मांग करते पोस्टर ने उठाया विवाद...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए राज्य में पोस्टरबाजी हो रही है। अहमदाबाद में ऐसा ही एक पोस्टर लगा है। पोस्टर लगाने वाले ने खुद को मोदी समर्थक रेखांकित करते हुए जनता से राय मांगी है। एक जगह लिखा है कि ‘देश की जनता करे पुकार, सिर्फ मोदी ही हमें स्वीकार।

हम तो मोदीजी के साथ हैं, 2014 में मोदीजी की ताजपोशी को तैयार...क्या आप भी तैयार हैं ?? ...हम मोदीजी के विकास के साथ, क्या आप भी है ???’ इसमें मुख्यमंत्री की समाज विशेष के लोगों से मुलाकात के फोटो को भी जगह दी गई है। पोस्टर लगाने वाले ने अपनी पहचान साफ नहीं की है किन्तु एक ई-मेल और फेसबुक का पता दिया है।


भाजपा ने कहा- किसने लगाया मालूम नहीं

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आईके जडेजा ने कहा कि हमें इस पोस्टर के बारे में पता चला है। यह मालूम नहीं है कि इसे किसने लगाया है। हालांकि ऐसा लग रहा कि इसके साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। इस बारे में हम जांच करेंगे।