पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajkot Municipal Will Rent House For Homeless People

घर विहीन लोगों को किराए पर मकान देगी राजकोट महानगरपालिका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकोट। घर विहीन लोगों के लिए राजकोट महानगरपालिका (मनपा) ने नई पहल का ऐलान किया है। इसके तहत मनपा क्षेत्र में तैयार सरकारी आवास योजनाओं के मकान घर विहीन लोगों को किराए पर देगी। 'स्लम फ्री' शहर की अवधारणा के तहत रेंटल हाउसिंग नाम से यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
यह पहल करने वाला राजकोट गुजरात का पहला शहर है। राजकोट मनपा आयुक्त अजय कुमार भादू ने बुधवार को यह जानकारी दी। पांच से लेकर दस वर्ष से महानगर में रह रहे घर विहीन लोग इसका लाभ ले सकेंगे। किराया दर सामान्य रखी जाएगी। इसके अलावा होटल की तर्ज पर कुछ समय के लिए ठहरने की सुविधा के इच्छुक लोगों के लिए भी मनपा होटल जैसी डोर मैट्री सुविधा शुरू करने पर विचार कर रहा है।
दरअसल, राज्य व केन्द्र सरकार समर्थित कई योजनाओं के तहत अगले वर्षों में राजकोट में छह हजार से अधिक मकान बनने हैं। इनके निर्माण के साथ ही मनपा रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट लागू करने की इच्छुक है।