पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभुज। रापर विधानसभा से भाजपा के विधायक वाघजीभाई पटेल का हार्ट अटैक से गुरुवार सुबह निधन हो गया। परिजनों के बताए अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे उन्हें अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
रापर में 3 मार्च 1947 को जन्मे वाघजीभाई बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबुभाई शाह को हराकर यह सीट भाजपा के खाते में डाली थी। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.