पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को गुजरात के इस शहर में करीब150 किलोग्राम सोने की बिक्री हुई। स्वर्ण कारोबारियों की इस बिक्री की खुशी शाम होते-होते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उस कदम से काफूर हो गई, जिसमें शीर्ष बैंक ने बैकों के सोना आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया।
आरबीआई के इस कदम से सोमवार देर शाम आयातकारों ने अहमदाबाद के व्यापारियों के पांच टन सोने के आयात के ऑर्डर रद्द कर दिए। इसकी सूचना संबंधित व्यापारियों को एसएमएस और फोन के माध्यम से दी गई। अब स्थिति साफ होने तक आयात बंद कर दी गई है। इसलिए बाजार में सोने के प्रीमियम भाव लगने की संभावना है।
क्या है आरबीआई का फरमान
उल्लेखनीय है कि सोने के आयात के लिए करीब पंद्रह बैंके नोमिनेटिड हैं। आरबीआई ने सोमवार को जारी सक्यूलर में इन बैंकों से कहा है कि वे कन्साइनमेंट बेज पर सोना आयात न करें। आरबीआई के आदेशानुसार अब नॉमिनेटिड बैंके खुद सोने की आयात नहीं करेंगी। आयातकार को सोना आयात के ऑर्डर के साथ 110 प्रतिशत राशि जमा करवानी होगी। सोने की कीमत के अलावा 10 फीसदी मार्जिन राशि होगी। आयातक को पहले फंड जमा करवाना होगा, जो सात से आठ दिन तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि के बाद ही आयातक के हाथ मंगवाया गया सोना आएगा।
आगे पढ़ें क्यों उठाया यह कदम...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.