पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samsung Galaxy Gear Vice President Pranav Mistri

शादी की सालगिरह पर बनाया Vice President, मोदी के इशारे पर पद छोड़ने को तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तस्वीरः पत्नी के साथ प्रणव मिस्त्री)

गुजरात. पालनपुरः सैमसंग गैलेक्सी गियर के लिए पहचाने जाने वाले पालनपुर के प्रणव मिस्त्री को कंपनी का ग्लोबल वाइस प्रेसिडेन्ट बनाए जाने पर बनासकांठा इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में जन्मे 33 वर्षीय प्रणव मिस्त्री कम्प्यूटर वैज्ञानिक और संशोधक है। शादी की तीसरी सालगिरह के दिन ही सेमसंग कंपनी ने प्रणव मिस्त्री को ग्लोबल वाइस प्रेसिडेन्ट बनाया है। इस मोके पर दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने प्रणव मिस्त्री की बहन श्वेता मिस्त्री के साथ बात की, उन्होने बताया कि प्रणव चाइना ओर अमेरिका में बेहद फेमस है और हाल ही में प्रणम पिता बने हैं।
प्रणव मिस्त्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फेन है और उन्होने एक वेबसाइट को दिए इन्टरव्यू में कहा था कि वे मोदी की सलाहकार टीम में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। इतना ही नहीं, मोदी के एक इशारे पर प्रणव हाई प्रोफाइल नौकरी छोड़कर स्वदेश लौटने को भी तैयार हैं।
हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी कर प्रणव स्पॉन्सर शीप पर पी.एच.डी. करने अमेरिका जाने के बाद 'सिक्स्थ सेन्स' के संशोधक बने। प्रणव ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, नासा, यूनेस्को, कोर्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी और जापान सायन्स एंड टेक्नोलोजी जैसी कंपनी में काम किया है। दोस्तों के बीच प्रणव झोम्बी के नाम से जाने जाते हैं।
प्रणव के पिता कीर्ति मिस्त्री आर्किटेक्ट ओर टेक्नोक्रेट है, उन्होंने अपने तेजस्वी बेटे की प्रतिभा को पहचानते हुए घर पर ही कम्प्यूटर पर प्रणव की सर्जनशक्ति तेज की। अहमदाबाद में निरमा
इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी में पढाई करने के बाद मुंबई की इन्डियन इन्स्टिट्यूट ऑफ टॉक्नालाजी में उच्च अभ्यास किया। इसके बाद अमेरिका की मेसेच्यूसेट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में एडमिशन लिया। इसी दौरान प्रणव मिस्त्री सिक्स्थ सेन्स के इन्वेन्टर के तौर पर दुनियाभर में मशहूर हो गए और उन्हें इनोवेशन के लिए वर्ष 2009 में पॉप्यूलर साइंस में एवॉर्ड भी मिला।
आगे की स्लाइड में देखिए परिवार और दोस्तों के साथ प्रणव की कुछ खास तस्वीरें...