पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Shooting: IG बने नवाजुद्दीन ने ‘डॉन लतीफ’ शाहरुख का किया एनकाउंटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्छ। शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ की गुजरात के कच्छ में 7 दिनों की शूटिंग पूरी हो गई। फिल्म यूनिट सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गई। अंतिम दिन गढ़शीशा गांव में शूटिंग हुई। शूटिंग के दौरान फिल्म में IG का रोल कर रहे नवाजुद्दीन ने ‘डॉन लतीफ’ यानी की शाहरुख खान का एनकाउंटर किया।
हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई। अगली शूटिंग अहमदाबाद में होगी, लेकिन इसकी डेट फाइनल नहीं हुई हैं। अहमदाबाद के बाद शूटिंग फिर से कच्छ में होगी, जिसमें फिल्म के दूसरे हीरो जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म ‘रईस’ ईद के मौके पर रिलीज होगी।
बुटलेगर के जीवन पर बन रही है फिल्म:
- ‘रईस’ की स्टोरी अहमदाबाद के बदनाम बुटलेगर (गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने वाला) लतीफ पर है।
- लतीफ 2014 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
विरोध का सामना भी करना पड़ा:
फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग कच्छ में 7 दिनों तक होनी थी, लेकिन शुरुआती दिनों में यूनिट को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके चलते एक दिन शूटिंग नहीं हो पाई थी। शाहरुख खान के इन्टॉलरेंस पर दिए गए बयान के चलते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

आगे की स्लाइड्स में देखें, शूटिंग की अन्य फोटो...
खबरें और भी हैं...