पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नरेंद्र मोदी के बारे में जल्द ही होगा बड़ा खुलासा : सिब्बल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। कानून मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मोदी और बीजेपी का दोहरा मापदंड सबके सामने आ जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह खुलासा किस बारे में होगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक गुजरात दंगे से जुड़े मामले में मोदी को घेरने की तैयारी कर ली गई है। सिब्बल ने दावा किया कि मोदी के वकील राम जेठमलानी, उनके प्रिसिंपल सेक्रेटरी और सरकारी वकील के बीच साठगांठ के साक्ष्य का जुगाड़ कांग्रेस ने कर लिया है।