(फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूरत। सूरत से राज्य के अन्य शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी एक बार फिर जुड़ने जा रही है। इस बार शहर के हीरा उद्यमियों की पहल पर सूरतवासियों को लिए नई विमान सेवा शुरू हो रही है। इसकी पहली उड़ान 13 दिसंबर को सुबह साढ़े सात बजे भावनगर के लिए होगी।
गौरतलब है कि भावनगर समेत अन्य शहरों के लिए विमान सेवा की जरूरत को देखते हुए दीपावली से पहले शहर के हीरा उद्यमियों ने मिलकर विमानन कंपनी खड़ी की है। पहली फ्लाइट सूरत-भावनगर के बीच 13 दिसंबर को सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। सेसना कंपनी का विमान केरेवान 208 बी रोजाना तीन फेरे लेगा। इनमें दो सुबह और एक फेरा शाम को होगा।
कंपनी के चेयरमैन लालजी पटेल ने बताया कि कंपनी के पास फिलहाल नौ सीट क्षमता के दो विमान हैं। एक अन्य विमान अभी आना है। आने वाले दिनों में राजकोट, अहमदाबाद समेत राज्य केअ न्य शहरों में भी विमान सेवा शुरू की जाएगी।
सूरत-भावनगर की दूरी महज 25 मिनट की रह जाएगी। इसके चलते फ्लाइट में एयर होस्टेस नहीं होंगी। कंपनी का प्लान है कि आगामी महीनों में इंदौर-सूरत के बीच भी विमान सेवा शुरू की जाए।