पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Target Dauther Espionage Business Increases In Garba

गरबे के साथ ही शुरू हो जाता है लड़कियों की जासूसी का कारोबार भी!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अहमदाबाद। नवरात्रि पर्व शुरू होने में अब कुछेक दिन ही शेष रह गए हैं। जगह-जगह देवी मूर्ति की स्थापना की तैयारियों के साथ-साथ गरबे की भी तैयारियां चरम पर हैं। हालांकि जब भी गरबे की बात होती है तो गुजरात का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि यह इस राज्य का पारंपरिक लोकनृत्य है।
गुजरात में गरबे के लिए लड़के-लड़कियां महीनों पहले से गरबा नृत्य की प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं। हालांकि अभी गरबा शुरू होने में दो-तीन दिन बाकी हैं, लेकिन गुजरात में गरबे की धूम देखी जा सकती है।
गरबे का लुत्फ उठाने के लिए सभी तैयार हैं। हर बार की तरह गरबा खेलने व देखने वालों के साथ जासूस भी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। यह जासूस उनके लिए होते हैं, जो इस पर्व के नाम पर अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं।

आगे पढ़ें तस्वीरों (पिछले वर्ष की) के साथ...