पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी के जन्मदिन पर गुजरात को चीन से मिले तीन तोहफे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी लियुआन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात को चीन से तोहफे मिले हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार दोपहर तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। और तीन घंटे के भीतर ही चीन और गुजरात सरकार के बीच तीन करार हो गए।
करार के तहत अहमदाबाद अब चीन के सर्वाधिक आधुनिक शहरों में से एक ग्वांगझू की तर्ज पर तरक्की करेगा। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी विदेशी राष्ट्र प्रमुख ने गुजरात से अपनी भारत यात्रा शुरू की है। ऐसा भी संभवत: पहली बार ही हुआ है जब देश के किसी प्रधानमंत्री ने किसी राष्ट्र प्रमुख की अगवानी दिल्ली से बाहर की हो।
ये तीन समझौते:
(1) ग्वांगडोंग और गुजरात के बीच सिस्टर परोवेन्स
ये समझौता चीनी राज्य ग्वांगडोंग और भारतीय राज्य गुजरात के बीच सिसस्टर परोवेस स्थापित करने के लिए हुआ है। इसके तहत आर्थिक-व्यापार, पर्यावरण संरक्षण,सार्वजनिक नीतिओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान-टेक्नोलॉजी, पर्यटन व संस्कृति को शामिल किया गया है। सिसस्टर परोवेंस द्वारा खेलकूद, युवा मामले, शहरी आयोजन, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक-व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के बीच सहकारिता को बल दिया जाएगा।
(2) ग्वांगजो-अहमदाबाद शहर के बीच समझौता
ग्वांगजो चीनी विकास मॉडल माने जाने वाले ग्वांगडोंग राज्य की राजधानी है। अहमदाबाद गुजरात का मुख्य शहर। इन दोनों शहरों के लिए आर्थिक-व्यापार, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक नीतिओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान-टेक्नोलॉजी, पर्यटन व सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल की मेल-मुलाकात, बैठक एवं परस्पर दिलचस्पी वाले क्षेत्रों में अनुभव का आदान-प्रदान, नॉलेज शेयरिंग की जाएगी।
(3) चीन डेवलपमेंट बैंक-इन्डेक्स्ट-बी, गुजरात
गुजरात में इंडस्ट्रियल पॉर्क और फैक्ट्री की स्थापना के लिए आवश्यक ऋण उपलब्ध करवाने के लिए ये समझौता हुआ है। समझौता चीन की डेवलपमेंट बैंक और उद्योग क्षेत्र के लिए कार्यरत मध्यस्थ एजेंसी इंडेक्स्ट-बी के बीच हुआ है। चीनी निवेशक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लािस्टक एवं अन्य क्षेत्र के उत्पादों हेतु संयत्र लगाएंगे। ये पॉर्क गुजरात के वडोदरा में आकार लेगा। चाइनीज इकाइयों में सप्लायर का काम घरेलू उद्योग और स्थानीय कंपनियों को मिल सकेगा। इस पहल से स्थानीय कंपनियों को नई टैक्नोलॉजी अपनाने एवं आयात घटाने की प्रेरणा मिमलेगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समझौते के तहत इन्डेक्स्ट-बी एवं सीडीबी निवेश प्रवृित्त को प्रोत्साहित करने हेतु चीन-गुजरात की उत्पादन कंपनी, उद्योग एवं व्यापार मंडल के बीच संवाद करवाने हेतु मंच उपलब्ध करवाने का काम भी करेगी।