पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

World Heart Day: 5 लाख गुजरातियों का दिल धड़क रहा है स्टेन्ट के सहारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद। देश भर में हृदय रोग का प्रमाण निरंतर बढ़ रहा है। साथ ही साथ इस मामले में बढ़ रही अवेरनेस के कारण अब एन्जियोग्राफी करवाने का भी प्रमाण बढ़ रहा है। एक सर्वेक्षण से मिली जानकारी के अनुसार 5 लाख से अधिक गुजरातियों का हृदय स्टेन्ट के सहारे धड़क रहा है, जिसका मुख्य कारण लोगों में आ रही अवेरनेस है। 10 वर्ष पहले एन्जियोग्राफीका प्रमाण 30 हजार था जो बढ़कर 70 से 80 हजार हो गया है। पिछले 5 वषरे में गुजरात में एन्जियोप्लास्टी का प्रमाण भी बढ़ा है। अकेले गुजरात में ही 5 लाख से अधिक लोगों ने हृदय में स्टेन्ट लगवाए हुए हैं।
अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीर दाणी के बताए अनुसार, पिछले 10 वषरें में छोटी उम्र के जवानों और महिलाओं में भी हृदय रोग का प्रमाण बढ़ने के कारण देश भर में एन्जियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी के मामले बढ़े हैं। स्टेन्ट की क्वॉलिटी में भी उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। अब बायोएब्सोबल स्टेन्ट आ जाने के कारण मल्टिपल स्टेन्ट भी लगाए जा सकते हैं। गुजरात में सबसे अधिक एन्जियोप्लास्टी अहमदाबाद में होती है। सीम्स हॉस्पिटल के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर और इन्टरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिसट डॉ. अनीस चंदाराणा ने बताया कि हृदय रोग के मामलों में अवेयरनेस और मेडिकल इंश्योरेंस के कारण राज्य में एंजियोप्लास्टी का प्रमाण तेजी से बढ रहा है।
कहां कितनी एन्जियोग्राफी...
यू.एन. महेता हार्ट इन्स्टिट्यूट- 200, सीम्स हॉस्पिटल- 150, अपेक्स हार्ट इन्स्टिट्यूट- 100, अपोलो हॉस्पिटल- 75, स्टलिर्ंग हॉस्पिटल-35, वी.एस. हॉस्पिटल- 30
सूरत, वडोदरा, राजकोट और महेसाणा जेसे शहरो में हर महीने लगभग 250 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी होने का अनुमान है।