अम्बाला. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का बुधवार शाम को होने वाला प्रथम सेमेस्टर का मैथ्स पेपर प्रशासनिक कारणों से स्थगित होने से प्रदेशभर के विद्यार्थियों को निराश होकर बोर्ड के परीक्षा सेंटर्स से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। प्रदेशभर में करीब साढ़े 3 लाख परीक्षार्थी इस वर्ष 12वीं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दे रहे हैं। इनमें 2 लाख 68 हजार 342 रेगुलर स्टूडेंट्स व 63 हजार 225 विद्यार्थी प्राइवेट स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। इनमें अम्बाला के करीब 12 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड की पहले सेमेस्टर की परीक्षा में अम्बाला से 1 हजार के करीब बच्चे परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे थे। दोपहर को जैसे ही यह बच्चे सेंटर्स पर परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें पता चला की आज परीक्षा नहीं होगी।
बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी ने बताया कि इस विषय की परीक्षा 7 अक्टूबर को सायंकालीन सत्र में पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले निर्धारित समय व निर्धारित सेंटर्स पर ही होगी।