पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 Degrees Higher Than The Mercury Falling Cold

दिन में 1 डिग्री चढ़ा तो रात में 2 डिग्री पारा गिरने से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | जिले में मौसम में गिरावट से किसानों की बांछें जहां खिल गई हैं वहीं आम आदमी को ठंडक बढ़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बरसात होने की प्रबल संभावना है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 22 डिग्री पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.8 डिग्री पर रहने से ठंड में इजाफा हुआ। रात के समय हल्की धुंध पढ़ने से अब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।