पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअम्बाला. बॉलीवुड अपनी स्थापना के 100 वर्ष धूमधाम से मना रहा है। अपने शहर का सिनेमा भी कम नहीं है, दशकों पुराना है। ब्रिटिश हुकूमत के समय कैंट में सिनेमाघर स्थापित किया गया था। सन् 1942 में खुला कैपिटल सिनेमा हॉल आसपास इलाके में मुख्य सिनेमाघर हुआ करता था। 71 वर्ष पुराना यह सिनेमा मनोरंजन का एकमात्र जरिया था। हालांकि इससे पहले निगार सिनेमा होता था, लेकिन यहां पर स्टेज थिएटर चलता था।
इसके बाद एक के बाद एक अन्य सिनेमा हॉल खुलते गए। बेशक अब पुराने सिनेमा हॉल की जगह आधुनिक मल्टी प्लेक्स ने ले ली है, लेकिन अपने जमाने में यह बड़े हॉल मनोरंजन का मुख्य साधन होते थे। इसके बाद कई सिनेमा हॉल खोले गए जो आज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि पुराने सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का पहले जैसा अब क्रेज नहीं रहा, लेकिन इन वर्षो में शहर के सिनेमा में भी खूब बदलाव हो चुके हैं। आने वाले दिनों में कई बदलाव निश्चित तौर पर होंगे।
(आगे की स्लाइड्स में जानें सिनेमा के बारे में और बातें)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.