पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहुबली डीपी यादव शाह के साथ मंच पर

बाहुबली डीपी यादव शाह के साथ मंच पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाहुबलीनेताडीपी यादव सोमवार को यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर आए और पार्टी के लिए वोट मांगे। डीपी यादव पर यूपी में हत्या, हत्या प्रयास, डकैती, रंगदारी और अपहरण के मामले दर्ज हैं। उनके बेटे विकास यादव को नीतिश कटारा हत्याकांड में सजा हो चुकी है और वह विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा के साथ तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है। विनोद शर्मा अपनी जनचेतना पार्टी के टिकट पर अम्बाला सिटी से चुनाव लड़ रहे हैं। शाह की मौजूदगी में डीपी यादव ने अम्बाला सिटी से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल और कैंट से पार्टी उम्मीदवार अनिल विज के लिए वोट मांगे।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक डीपी समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव से नजदीकियां बढ़ाकर 1989 में विधायक बने। 2004 में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें लोकसभा का टिकट भी मिला, लेकिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हस्तक्षेप के बाद सिर्फ टिकट वापस ले लिया गया बल्कि पार्टी की सदस्यता भी छीन ली गई। उन पर हरियाणा में जहरीली शराब पीने से 350 लोगों की मौत के मामले में भी कार्रवाई चल रही है। उधर, रैली के दौरान के शाह ने कहा, \\\"लोग पूछते हैं भाजपा ने 100 दिनों में देश को क्या दिया। 10 साल से दिल्ली से जमी कांग्रेस को उखाड़ फेंका। और इससे ज्यादा क्या देते कि 100 दिनों में देश को भाजपा ने एक बोलने प्रधानमंत्री दिया है। जो देश के दु:ख, दर्द को समझ सकता है।\\\' करीब 3 बजे उन्हें पहुंचना था लेकिन भीड़ नहीं होने से वे लोहारू चले गए। पार्टी के दिग्गज भीड़ को जुटाने में असफल रहे।

अम्बाला में जनसभा को संबाेधित करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को प्रचार अिभयान की शुरुआत कर दी। उन्होंने टोहाना, लोहारू के ढिगावा और अम्बाला सिटी में भाजपा प्रतयाशियों के पक्ष में सभाएं कीं। इस दौरान उनके निशाने पर रहे सीएम हुड्‌डा और इनेलो नेता। शाह ने कहा कि हुड्‌डा को प्रदेश के विकास की कोई चिंता नहीं है, वे तो सिर्फ सोनिया दरबार में हाजिरी लगाते हैं। चिंता है तो उन्हें सिर्फ कुर्सी बचाने की है। उन्होंने प्रदेश की पूर्व मौजूदा सरकार को गुंडों भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया। सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि 15 तारीख को कमल का बटन इतनी जोर से दबाएं कि करंट इटली तक लगे।