- Hindi News
- असली मालिक का प्लाॅट दूसरे को बेचने पर प्राॅपर्टी डीलर गिरफ्तार
असली मालिक का प्लाॅट दूसरे को बेचने पर प्राॅपर्टी डीलर गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
महिलासेजमीन को लेकर हेराफेरी करने वाले प्राॅपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्राॅपर्टी डीलर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सिटी की अनाज मंडी के समीप रहने वाली सुदेश रानी ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि 1992-93 में उन्होंने प्रेम नगर के प्रापर्टी डीलर नरेश से जमीन खरीदी थी। जमीन मटहेड़ीजट्टां में 8 कनाल खरीदी थी। डीलर ने उन्हें जमीन तीन टुकड़ों में दी थी। जबकि बाकी हिस्सा नरेश ने खुद रख लिया था। लेकिन डीलर ने तीसरे टुकड़े से अधिक जमीन ले ली। उसके प्लाॅट काटकर लोगों को बेच दिए। जब उन्होंने डीलर से बातचीत की तो उसने अपने गलती मानने से इंकार कर दिया। जब जांच की तो दो तीन प्लाॅटों को लेकर गोलमाल सामने आया। पुलिस ने इस शिकायत को जांच के लिए इकोनॉमिक सेल को सौंप दिया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जब नरेश की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस जाती तो वह बच निकलता था। पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
अनाज मंडी के समीप रहने वाली सुदेश रानी ने पुलिस को दी थी शिकायत
जांच में आरोपी पाया गया
^इकनॉमिकसेल की जांच में नरेश कुमार आरोपी पाया गया था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया। विश्वजीत,इंचार्ज, पुलिस चौकी 5