- Hindi News
- घर पर तारों को ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, पीजीआई रेफर
घर पर तारों को ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, पीजीआई रेफर
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सोमवारशामकरंट से एक युवक झुलस गया है। कप्तान सिंह निवासी दुर्गा नगर ने बताया कि उसका बेटा साहिल घर पर बिजली होने की वजह से घर में खुद ही बिजली ठीक करने लगा। जब वह घर के मैन गेट पर तारों के जोड़ों काे ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसे जोर का करंट का झटका लगा। करंट का झटका लगने से वह चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर घर के अंदर से परिजनों निकल कर बाहर आए तो देखा कि साहिल जमीन पर बेहोश पड़ा है। उसे सिविल अस्पताल में ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।