- Hindi News
- बुजुर्ग महिलाओं को किसी अनहोनी का अंदेशा हो तो करें 100 नंबर पर सूचित
बुजुर्ग महिलाओं को किसी अनहोनी का अंदेशा हो तो करें 100 नंबर पर सूचित
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
अपनापूराजीवन समाज को देने वाले हमारे बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अपराधी हमेशा लाचार कमजोर को निशाना बनाते हैं।
दरअसल शनिवार को सेक्टर नौ स्थित कोठी नंबर-1773 में मृत पाए गए सुरेंद्र प्रकाश साहनी की मौत ने इस तरह की परिस्थितियों में रहने वाले हजारों बुजुर्गों उनके परिवार वालों को चिंतित कर दिया है। ये खतरे की घंटी है। ऐसा नहीं कि अकेले रहने वालों को निशाना बनाया जा सकता है। दिन में कई घरों की महिलाएं बुजुर्ग उस वक्त घर पर अकेले होते हैं, जब परिवार के पालन-पोषण करने वाले बेटा बहू काम पर होते हैं। सोचने योग्य बात यह है कि यदि वक्त रहते इनकी सुरक्षा के पुख्ता कदम उठाए गए तो आंखों में खुशियों के हजारों सपने संजोए हमारे इन बुजुर्गों पर संकट सकता है। अपराधी भी आज उन घरों के निशाना बनाने लगे हैं, जिनमें बुजुर्गों महिलाएं अकेले रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर ही अपराधियों ने उक्त बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार के जाने कितने केस हैं, जिन्हें आज तक पुलिस भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। हर राजे हो रही हत्याओं के चलते पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही।
जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
^सदरथाना में सेक्टर नौ में अपने ही घर में मृत पाए गए बुजुर्ग की हत्या के मामले की अभी जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जसपालसिंह ढिल्लो, थाना सदर, अम्बाला सिटी
पुलिस को दें सूचना
^यदिभी बुजुर्ग या महिला अपने परिवार से अलग रह रहा है और उसे किसी व्यक्ति से अपनी जानमाल का खतरा है तो उसके लिए विभाग द्वारा 100 नंबर जारी किया हुआ है। किसी भी प्रकार की अनहोनी का अंदेशा होते ही कोई भी व्यक्ति उक्त अपने मोबाइल नंबर से 100 नंबर डायल कर जानकारी पुलिस को दे सकता है। जिस पर पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। सुरेंद्रपाल सिंह, डीएसपी, अम्बाला सिटी।