- Hindi News
- हाेंडा सिटी में आए चोरों ने दुकानों में लगाई सेंध
हाेंडा सिटी में आए चोरों ने दुकानों में लगाई सेंध
किसीकारहन सहन और ठाठ बाठ आपको चकमा दे सकता है। आजकल ऐसे ही कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी शानदार पर्सनैलिटी और रहन-सहन वाले हो गए हैं। एकबार तो इनकी शानोशोकत देखकर अच्छे भले लोग भी शरमा जाएं। सोमवार की सुबह पंजाबी मोहल्ले में ऐसा ही हुआ, जहां होंडा सिटी में आए कुछ युवकों ने कनफेक्शनरी की दो दुकानों में सेंध लगा दी। लाेगों ने शोर मचाया तो वह वहां से रफूचक्कर हो गए।
पंजाबी मोहल्ले के रहने वाले रमेश ने बताया कि उनकी साहनी कनफेक्शनरी के नाम से दुकान है। बगल में ही रवि की भी मीत कनफेक्शनरी के नाम की दुकान है। रमेश ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे होंडा सिटी कार में सवार होकर कुछ लोगों ने दोनों दुकानों में सेंध लगाई। खटखट की आवाजें सुनकर पड़ोसियों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। दुकानाें के ऊपर ही रहने वाले दुकानदार जब तक नीचे आते तब तक कार सवार चोर वहां से रफूचक्कर हो गए। चोरों ने दाेनों दुकानों से हजारों रुपए कैश और सिगरेट आदि समेत खाने पीने का सामान भी चुराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर थाना क्षेत्र में एक ही रात में हुई तीन बड़ी चोरियों ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोलकर रख दी है।