पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | एंटीटेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने तत्काल प्रभाव से फ्रंट के तमाम प्रदेशाध्यक्षों को हटा दिया है राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। यह निर्णय फ्रंट के कुछ पदाधिकारी निष्क्रिय होने के कारण लिया गया है। शांडिल्य ने कहा कि फ्रंट की कार्यकारिणी की बैठक 12 फरवरी को निवर्तमान प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर के निवास पर बुलाई गई है। उस दिन हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड दिल्ली के प्रदेशाध्यक्षों पर चर्चा होगी। मौके पर फिर एक बार एटीएफआई दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक आतंकवाद के खिलाफ जनआंदोलन तैयार करने के लिए आतंकवादी विरोधी रथयात्रा निकालने पर चर्चा करेगी।