- Hindi News
- 15 सितंबर से चलेगी जयपुर चंडीगढ़ डेली एक्सप्रेस ट्रेन
15 सितंबर से चलेगी जयपुर-चंडीगढ़ डेली एक्सप्रेस ट्रेन
अम्बाला| नएरेल बजट में रेल यात्रियों के लिए रेलवे 15 सितंबर से जयपुर से चंडीगढ़ के लिए डेली एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रही है। अप/डाउन की ट्रेन 19717-19718 जयपुर-चंडीगढ़ डेली एक्सप्रेस ट्रेन में 12 काेच हाेंगे। इसमें टू टियर एसी 1 कोच, थ्री टियर 1, स्लीपर के 4, अनारक्षित 4 एसएलआर के 2 कोच होंगे। ट्रेन 19718 चंडीगढ़ से दोपहर 12:45 बजे छूटेगी और रात 12:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। अम्बाला में इसका स्टापेज दोपहर 1:15 से 1:30 बजे के बीच होगा। जबकि ट्रेन 19717 वापसी में जयपुर से शाम 4:40 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 4:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। सुबह 4:00 बजे के करीब इसका स्टापेज अम्बाला में होगा।