पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधमपुर से लखनऊ के लिए दो स्पेशल फ्री सेवा ट्रेन चलाई

उधमपुर से लखनऊ के लिए दो स्पेशल फ्री सेवा ट्रेन चलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| जम्मूमें फंसे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए उधमपुर डिविजन ने दो स्पेशल ट्रेन उधमपुर-लखनऊ चलाई हैं। दोनों ट्रेनें शनिवार को क्रमश: सुबह और शाम के वक्त उधमपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इनमें बैठने वाले किसी भी यात्री से रेलवे ने किराया नहीं वसूला। पहली ट्रेन उधमपुर से सुबह 7:55 बजे रवाना की गई जो अम्बाला शाम पांच बजे पहुंची। इसमें उधमपुर से बैठने वाले यात्रियों की संख्या 2730 थी जबकि शनिवार को ही उधमपुर से शाम 6:15 बजे चलाई गई ट्रेन में उधमपुर से बैठने वाले यात्रियों की संख्या 2054 थी। दोनों ट्रेनों में 12 जनरल कोच दो एसएलआर कोच लगाए गए थे जिनमें करीब 12000 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। यह स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को लेकर उधमपुर से जम्मू, लुधियाना, अम्बाला, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए लखनऊ को पहुंचेंगी।