पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 बेस्ट एक्टिविटीज को सीबीएसई करेगा वेबसाइट पर अपलोड, मिलेगा परफॉर्मेंस दिखाने का बेहतरीन प्लेट

21 बेस्ट एक्टिविटीज को सीबीएसई करेगा वेबसाइट पर अपलोड, मिलेगा परफॉर्मेंस दिखाने का बेहतरीन प्लेटफार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसईनेएक बेहतरीन शुरुआत करते हुए अब अपने स्कूलों में होने वाली एक्टिविटी से दूसरे स्कूलों को प्रोत्साहित करने का निर्णय ले लिया है। योजना में सीबीएसई स्कूल के साथ अन्य बोर्ड के स्कूल भी शामिल होंगे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक सर्कुलर जारी भी कर दिया है। इस सर्कुलर में सभी प्रिंसिपलों को स्कूलों में कराई जाने वाली एक्टिविटीज का ब्योरा देने के लिए कहा गया है। बोर्ड का मानना है कि जिन स्कूलों में बेहतरीन एक्टिविटीज होती हैं, उन्हें सभी स्कूलों के सामने लाना चाहिए ताकि यह एक्टिविटीज इन्हें करने वालों को तो प्रोत्साहन मिले ही, साथ ही दूसरे बच्चों को भी सीखने का अवसर मिल सके। सीबीएसई की इस योजना से जिले के सभी सीबीएसई स्कूल सहित गवर्नमेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, गवर्नमेंट एडेड एवं अन्य स्कूलों को मिलेगा। इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा अपनी वेबसाइट www.cbseacademic.in पर एक फार्म अपलोड किया है। इसमें स्कूल अपना नाम बेस्ट एक्टीविटी की डिटेल फोटो समेत बोर्ड को भेजेगा जोकि एक्जांपल पेश की जा सकें। इसके बाद जो एक्टिविटीज सबसे लाजवाब होंगी, बोर्ड उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करेगा। साथ ही दूसरे स्कूलों को भी इस तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

21 एक्टिविटीज होंगी योजना में शामिल

सीबीएसईने 21 विषय दिए हैं इन विषयों पर एक्टिविटीज कराई जा सकती हैं। इसके बाद यदि इन विषयों पर किसी भी बोर्ड से संबंधित स्कूलों ने एक्टिविटीज कराई हैं तो उनकी डिटेल बोर्ड को भेजी जाएगी। इन एक्टिविटीज में इंस्ट्रक्शनल लीडरशिप, कम्यूनिटी आउटरीच, न्यूट्रिंग (पोषण) स्पोर्ट्स, फोकस ऑन लैंग्वेज स्पीकिंग एंड लिसनिंग, क्वालिटी टीचर, टेकिंग केयर आफ स्टूडेंट्स काउंसिलिंग नीड्स, कंटिन्यूनस प्रोफेशनल डवलपमेंट, लिंकेज विद इंस्टीट्यूट्स ऑफ हायर एजुकेशन, इनोवेटिव असेसमेंट, प्रमोटिंग होलिस्टिक करिकुलम, एक्नालिजिंग अवर हेरिटेज, हेल्थ प्रमोटिंग स्कूल, ईको स्कूल, इंटीग्रेटिंग आईसीटी इन ऑल एरियास ऑफ करिकुलम, प्रमोटिंग इनक्लूसिव एजुकेशन, इनोवेटिव पेडगोग्य, प्रमोटिंग रीडिंग, प्रमोटिंग क्रिएटिव, स्टूडेंट ऑटोनॉमी, डिफरेंशियल इंस्ट्रक्शन, इंटेग्रेटिंग एक्ट इन आल एरियास ऑफ दी करिकुलम शामिल हैं।

बोर्ड के इस निर्णय से इन एक्टिविटीज में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी अपनी बेस्ट परफार्मेंस देंगे। साथ