पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर बच्चों ने नृत्य कर दिखाई अपनी प्रतिभा

हिंदी दिवस पर बच्चों ने नृत्य कर दिखाई अपनी प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएमएन कॉलेज में प्रस्तुति देती छात्रा झूमते स्टूडेंट्स।

काव्य पाठ प्रतियोगिता

अम्बाला| आर्य गर्ल्स कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 25 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। प्रिंसिपल नीना बेदी ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई दी।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

गांधीमेमोरियलनेशनल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य डॉ. देश बंधू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश की उन्नति में अग्रणी होकर भाग लेने के लिए चाहिए दूसरों को प्रेरित करें। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. राज पाल सिंह ने बच्चों अध्यापकोें को हिंदी दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में गीत प्रतियोगिता में गुरलाल, किरण कौर ने पहला स्थान, आशीष ने दूसरा, अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य में नेहा ने पहला, साहिल स्वाति ने दूसरा, अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए मनप्रीत, रुपिंद्र, सुखचैन को चुना गया।

उधर पीकेआर जैन काॅलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ प्रतियोगिता कराई गई। वहीं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान मोहड़ा में भी हिंदी दिवस के उप लक्ष में हिंदी पखवाड़ा धूमधाम के साथ मनाया गया।